सरस्वती पूजा के दौरान भिड़े पूजा समिति के दो गुट, गोली लगने से एक घायल, जमकर हुई मारपीट

रिपोर्ट तारकेश्वर प्रसाद
आरा :- बिहार में इनदिनों अपराधियों के बाद अब असामाजिक तत्वों ने भोजपुर पुलिस की नींदों को उड़ा रखा है। पुलिस द्वारा लगातार पूजा पंडालों में गश्ती के बावजूद भी दो पूजा समिति के गुट आपस में भीड़ गए है। एक पक्ष द्वारा गोलीबारी की गई जिसमें एक युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।
ताजा मामला है बिहार के भोजपुर जिले के चाँदी थाना क्षेत्र के सुंदरा गाँव की जहाँ दो पूजा समितियों के गुटों में जमकर मारपीट हुई है। दोनों गुटों में हुई मारपीट के बाद मामला इतना बढ़ गया कि एम पक्ष द्वारा गोलीबारी भी की गई जिसमें एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। घायल युवक का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। जहाँ डॉक्टरों ने उसकी हालत चिंताजनक बताया है।

बताया जा रहा है कि उक्त इलाके में आसपास में ही दो पूजा समितियों द्वारा बड़े ही धूमधाम से माँ सरस्वती की पूजा की जा रही थी। मगर किसी मामूली सी बात को लेकर दोनों गुटों में पूजा के पहले दिन से ही विवाद खड़ा हो गया था। जिसके बाद दोनों गुटों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया गया था। मगर बात आज देर रात इतनी बढ़ गई कि दोनों गुट आपस में लाठी डंडे के साथ भीड़ गए। मारपीट के दौरान हुई गोलीबारी में स्थानीय निवासी स्व० देवेंद्र सिंह का 21 वर्षीय बेटा सूरज कुमार सिंह गोली लगने से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। जिसके बाद ग्रामीणों द्वारा आनन फानन में जल्दी आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहाँ डाक्टर उसका इलाज कर रहेडॉक्टर द्वारा उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही हैं।
इस मारपीट की घटना में स्व० लखन सिंह के 40 वर्षीय बेटे जितेंद्र सिंह और एक 18 वर्षीय युवक रजत कुमार को भी गंभीर चोटें आईं हैं। रजत स्थानीय निवासी जितेन्द्र सिंह का बेटा बताया जा रहा है। फिलहाल गाँव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। हालांकि पुलिस इस मामले की लगातार छानबीन करने में जुटी हुई है। पुलिस द्वारा बताया जा रहा है कि किसी भी असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जयेगा। इस घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कर्यवाई की जाएगी।