सासाराम में आरएलएसपी कार्यकर्ताओं ने सीएम नीतीश कुमार का फूंका पुतला , बिहार सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी..

रंजन कुमार (सासाराम): आज सासाराम में आरएलएसपी कार्यकर्ताओं ने सीएम नीतीश कुमार का पुतला फूंका तथा बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पिछले दिनों मोतिहारी में आरएलएसपी के प्रखंड अध्यक्ष की हत्या के बाद आक्रोशित आरएलएसपी कार्यकर्ताओं ने सासाराम के पोस्ट ऑफिस चौराहा पर पुतला फूंका। रालोसपा के जिला अध्यक्ष रामचंद्र ठाकुर ने कहा कि लगातार आरएलएसपी कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है तथा इस सरकार में कार्यकर्ताओं को लगातार परेशान किया जा रहा है। इसी के खिलाफ आज सासाराम के पोस्ट ऑफिस चौराहा पर सीएम का पुतला फूंका गया।